Lucknow News: पीएम रोजगार मेले में बीएल वर्मा ने बांटे नियुक्ति पत्र, युवाओं के चेहरों पर दिखी ख़ुशी

Lucknow News: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा ने 312 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Ashutosh Tripathi
Published on: 28 May 2026 7:03 PM IST
CFI State Coordinator Isha Singh Minister B. L. Verma
X

सीएफआई की राज्य कोऑर्डिनेटर ईशा सिंह ने मंत्री बी. एल. वर्मा से की शिष्टाचार भेंट (Photo- Newstrack)

Lucknow News: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, बी. एल. वर्मा ने शनिवार, 23 मई को आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 312 युवाओं को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

CFI की राज्य कोऑर्डिनेटर ईशा सिंह ने मंत्री बी. एल. वर्मा से की शिष्टाचार भेंट

रोजगार मेले के कार्यक्रम के बाद आयोजित एक संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया यानी सीएफआई की उत्तर प्रदेश राज्य कोऑर्डिनेटर ईशा सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उपभोक्ता जागरूकता और समाज से जुड़े कई विषयों पर बातचीत हुई।

सीएफआई के कार्यों की दी जानकारी

इस अवसर पर ईशा सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री को कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहा है। साथ ही समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाता है और उपभोक्ता हितों की रक्षा की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों का भी किया उल्लेख

ईशा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. सिंह हैं, जबकि संगठन के सचिव सोनी यादव हैं। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार उपभोक्ता कल्याण और जागरूकता से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

उपभोक्ता कल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा और ईशा सिंह के बीच हुई यह मुलाकात सार्थक रही। इस दौरान उपभोक्ता कल्याण से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई। दोनों के बीच उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने और समाज में उनके अधिकारों के प्रति जानकारी बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story