Lucknow News: नाका के होटल में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार पहुंचा पोस्टमॉर्टम हाउस

Lucknow News: नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल मिलन में ठहरी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

Ashutosh Tripathi
Published on: 28 May 2026 1:46 PM IST (Updated on: 28 May 2026 2:02 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल मिलन में ठहरी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका का परिवार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी निवासी 22 वर्षीय गुंजन मिश्रा 25 मई 2026 से होटल मिलन के रूम नंबर 23 में अकेले ठहरी हुई थीं। उनके पिता का नाम पंकज मिश्रा बताया जा रहा है। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची नाका पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस युवती के मोबाइल फोन और होटल में ठहरने से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुंजन मिश्रा का पूरा परिवार लखनऊ पहुंच गया और पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गुंजन के भाई संदीप मिश्रा ने बताया कि उनकी बहन 25 मई से लापता थी। संदीप के अनुसार घटना वाले दिन पूरा परिवार घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान गुंजन पानी लेने के लिए नीचे गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने पहले घर और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

संदीप ने बताया कि बहन के अचानक गायब होने के बाद परिवार बेहद परेशान हो गया। रिश्तेदारों, परिचितों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन गुंजन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। इसके बाद परिवार ने 25 मई को ही सदर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें गुंजन घर से अकेले निकलती हुई दिखाई दी। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा रहा। संदीप मिश्रा ने बताया कि 27 मई की रात करीब 9 बजे लखनऊ के नाका थाने से फोन आया, जिसमें सूचना दी गई कि गुंजन का शव मिला है। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story