Maharajganj News: महराजगंज के शिवम पाण्डेय बने यूपी कृषि छात्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Maharajganj News: महराजगंज के शिवम पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ (UPASO) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से छात्र समुदाय में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Upendra Kumar
Published on: 13 May 2026 6:21 PM IST
Maharajganj News: महराजगंज के शिवम पाण्डेय बने यूपी कृषि छात्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष
X

Maharajganj News

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ (UPASO) की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही महराजगंज जनपद के लिए गर्व की खबर सामने आई है। संगठन की केंद्रीय कैबिनेट एवं राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भास्कर दुबे की संस्तुति पर युवा छात्र नेता शिवम पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के छात्र-युवाओं में उत्साह का माहौल है।

शिवम पाण्डेय लंबे समय से कृषि छात्रों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वे संगठन में जिला अध्यक्ष, महराजगंज और पूर्वांचल क्षेत्र के प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। छात्र हितों के लिए उनके संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शिवम पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश भर के कृषि छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे और छात्रों के अधिकारों एवं भविष्य की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ लड़ते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि शिक्षा से जुड़े छात्रों को बेहतर सुविधाएं और अवसर दिलाने के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा।शिवम पाण्डेय की इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, छात्र नेताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कृषि छात्रों की आवाज प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाई जाएगी।

Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

Next Story