TRENDING TAGS :
Maharajganj News: कड़ाके की ठंड में सेवा की मिसाल, तीसरे दिन भी काशीनाथ सिंह ने बांटे कंबल
Maharajganj News: महाराजगंज के परतावल ब्लॉक में अमवा और बलुआ गांवों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने लगातार तीसरे दिन जरूरतमंदों को कंबल बांटकर मानवता का संदेश दिया।
कड़ाके की ठंड में सेवा की मिसाल, तीसरे दिन भी काशीनाथ सिंह ने बांटे कंबल (Photo- Newstrack)
Maharajganj News: महाराजगंज : जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा अमवा एवं बलुआ में कड़ाके की ठंड के बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह का सेवा अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर मानवता और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की। काशीनाथ सिंह द्वारा विधवा महिलाओं, साधु-संतों, बुजुर्ग माता-पिता, गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया, जिससे लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया।
गांवों में बढ़ती ठंड को देखते हुए यह पहल जरूरतमंदों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रही। कंबल पाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों ने काशीनाथ सिंह को दुआएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं, तब समाज के कमजोर वर्ग के लिए आगे आना वास्तव में सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह ने कहा कि “जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही मेरा संकल्प है। जब तक मेरे सामर्थ्य में है, मैं ऐसे लोगों की मदद करता रहूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में संजय जायसवाल, लाल जी कनौजिया, सोहन चौधरी, शीत जायसवाल, रमेश जायसवाल, ओसियर यादव, रामकृपाल पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने काशीनाथ सिंह के इस निरंतर सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीसरे दिन किया गया यह कंबल वितरण कार्यक्रम यह सिद्ध करता है कि काशीनाथ सिंह केवल मंचों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी समाजसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनका यह प्रयास निश्चय ही अन्य लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करेगा।


