Mahoba News: महोबा में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा पर्व

Mahoba News : महोबा में बकरीद अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई, हजारों लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

Imran Khan
Published on: 28 May 2026 10:54 AM IST
Mahoba News: महोबा में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा पर्व
X

Mahoba Bakrid 2026

Mahoba News : महोबा जिले में ईद-उल-अज़हा का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक ईदगाह और शाही मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान हजरत इब्राहिम के त्याग को याद करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से शासन की गाइडलाइंस के तहत कुर्बानी की रस्म अदा की गई।

महोबा जनपद में आज ईदुल अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरे उत्साह, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम भाइयों का मस्जिदों और ईदगाहों की तरफ बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में शहर काजी अफाक हुसैन ने सुबह ठीक 7:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान खुतबा पढ़ते हुए उलेमाओं ने इस्लाम में कुर्बानी के महत्व पर रोशनी डाली।​अकीदतमंदों को संबोधित करते हुए बताया गया कि यह पर्व हजरत इब्राहिम और उनके बेटे हजरत इस्माइल के अल्लाह के प्रति सर्वोच्च समर्पण और त्याग की याद दिलाता है।

नमाज के बाद देश में खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए हजारों हाथ एक साथ दुआ में उठे। नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह के बाहर हिंदू-मुस्लिम भाइयों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। चरखारी कस्बे से भी कौमी एकता की ऐसी ही खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं। ​त्योहार को शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे।

पूरे जनपद को 3 सुपर जोन, 10 जोन और 17 सेक्टरों में बांटकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ईदगाह मैदान में खुद अपर जिलाधिकारी कुमार पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और एसपी शशांक सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। नमाज के बाद नगर पालिका की मुस्तैदी के बीच शासन की निर्धारित गाइडलाइंस के तहत ही निर्धारित स्थलों पर कुर्बानी की रस्म को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।


Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

Next Story