पंचायत चुनाव: चंदौली में जनता ने दिग्गजों को चटाया धूल, फर्श से अर्श पर पहुंचे आम लोग

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चहनियां ब्लाक की जनता ने अच्छे अच्छे को धूल चटाटे हुए आम नेताओं को फर्श अर्स पर पहुंचा दिया।

Ashvini Mishra
Published on: 4 May 2021 9:55 AM IST (Updated on: 4 May 2021 9:56 AM IST)
many candidates shocked with panchayat elections result in Chandauli
X

चंदौली पंचायत एलेक्शंस (सोशल मीडिया)

चन्दौली: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य का चुनाव कई दिग्गजों के अरमानों पर पानी फेर दिया। चहनियां ब्लाक की जनता ने अच्छे अच्छे को धूल चटाटे हुए आम नेताओं को फर्श अर्स पर पहुंचा दिया। जनपद के भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के अरमानों पर जनता ने पानी फेर दिया।

सर्वेश कुशवाहा चहनियां ब्लाक के सेक्टर नम्बर 2 से जिला पंचायत सदस्य के सेक्टर नम्बर 2 के प्रत्याशी रहे, लेकिन चुनाव परिणाम में जनता ने उन्हें जमीन पर लाकर पटक दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को लगभग 1300 वोटों से रविंद्र यादव ने पराजित कर दिया। जहां, भाजपा के यहाँ से हारने पर सपा में खुशी रही, वही समाजवादी पार्टी के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायम सिंह यादव के चहनियां ब्लाक के सेक्टर नम्बर तीन से चुनाव लड़ रहे भतीजे विकाश यादव को भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता गोपाल सिंह ने भारी मतों से शिकस्त दिया है।

सपा विधायक पर यह हार भारी पड़ी है। वही सेक्टर नंबर एक से चुनाव लड़ रही भाजपा की अल्पसंख्यक नेता शायरा बानो को जनता ने सर आंखों पर बिठाकर भारी मतों से विजई बनाया। जहाँ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को जिताने के लिए पूरी पार्टी जुटी रही। वहीं सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव भी अपने भाई के लड़के को जिताने के लिए एड़ी चोटी लगाए थे लेकिन एक भी नहीं चली।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Roshni Khan
ABOUT THE AUTHOR

Roshni Khan

Next Story