Mathura News: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर 55 प्रगणकों को एसडीएम ने किया सम्मानित

Mathura News: मथुरा में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 प्रगणकों को सम्मानित किया गया।

Amit Sharma
Published on: 2 Jun 2026 8:34 PM IST
Mathura News: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर 55 प्रगणकों को एसडीएम ने किया सम्मानित
X

Mathura News: जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 प्रगणकों को सम्मानित किया गया। गोवर्धन के उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने ब्लॉक चौमुंहा और नंदगांव क्षेत्र के प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र और पटुका भेंट कर सम्मानित किया।

जनगणना अभियान के तहत जिले में मकानों और भवनों का सर्वेक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रथम चरण की यह प्रक्रिया 20 जून 2026 तक चलेगी। अभियान के दौरान प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, भवन संबंधी जानकारी तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर रहे हैं। इसके साथ ही मकानों की नंबरिंग और सूचीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जनपद के विभिन्न सरकारी, सार्वजनिक और निजी परिसरों में मकानों एवं भवनों की गणना का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। साथ ही स्वगणना के माध्यम से दर्ज किए गए आंकड़ों का सत्यापन भी सुपरवाइजरों और प्रगणकों द्वारा किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।

जनगणना कार्य की निगरानी के लिए जिले में व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके लिए 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 9 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जनपद में कुल 4773 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं, जहां लगभग 4600 प्रगणक और 770 पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। जनगणना निदेशालय लखनऊ की ओर से जिला प्रभारी मृगेंद्र बहादुर सिंह तथा सह जिला प्रभारी अभिषेक पांडे को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, सावधानी और उत्तरदायित्व के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी मकान गणना से छूटने न पाए और किसी भवन का दोहराव भी न हो। यह प्रक्रिया केवल मकानों और उनमें उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी के संकलन तक सीमित है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना दलों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story