TRENDING TAGS :
Mathura News: वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, पुलिस पर उठे सवाल
Mathura News: मथुरा के वृंदावन में एक महिला और पुलिस अधिकारी का कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Mathura News: सोमवार को पत्रकारों के साथ कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में हुई अभद्रता और अमर्यादित आचरण के बाद सुर्खियों में आईं कथित समाजसेविका शिखा शर्मा और कोतवाली प्रभारी संजय पाण्डेय के बीच किसी मामले में एफआईआर दर्ज करने और विवेचना की दिषा तय करने को लेकर गहन मंत्रणा का ऑडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। अब इन आरोपों को बल मिल रहा है कि किस तरह भूमाफिया अपने तौर-तरीकों से सिस्टम पर दबाव बनाए हुए हैं और सीएम योगी के निष्पक्ष पुलिसिंग के दावे किस तरह बंद कमरों में धता बताए जा रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता फोरेंसिक जांच का विषय हो सकता है।
भूमाफिया किस तरह पुलिस से सांठगांठ कर थाने और चौकियो पर योगी शासन में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, वृन्दावन कोतवाली प्रभारी और कथित समाजसेविका शिखा शर्मा के बीच बातचीत का एक वायरल ऑडियो इसकी बानगी पेश करता है। ऑडियो में कोतवाली प्रभारी कह रहे हैं कि तुम अपने लिए लड़ाई लड़ो, किसी और के मामले में लड़ाई क्यों कर रही हो, तो शिखा शर्मा को साफ कहते सुना जा सकता है कि आप 420, 467,468 में मामला दर्ज करो, अब ये मामला मेरा ही है, कोई विवेचना नहीं होगी। ऑडियो से साफ है कि किस दिशा में और कैसे लोगों के निर्देशन पर पुलिस अपनी कार्यप्रणाली पर आगे बढ़ा रही है। गौरतलब है, कि कई मामलों में शिकायतकर्ता और लोगों के निजी मामलों में सोशल पुलिसिंग के लिए मशहूर कथित समाजसेविका शिखा शर्मा तब सुर्खियों में आई, जब सोमवार को कोतवाली प्रभारी संजय पाण्डेय के सामने ही इन्होंने और इनके पति प्रकाश शर्मा ने अपने साथियों सहित पत्रकारों को थाने में ही किसी मामले की रिपोर्टिंग को लेकर न सिर्फ धमकाया बल्कि जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी।
इतना ही नहीं पत्रकारों के पेशेवर रवैये पर भी अमर्यादित टिप्पणियां कीं। इसके विरोध में 11 घंटे कोतवाली के बाहर धरने पर बैठने के बाद मजबूर हुई वृन्दावन पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि यह ऑडियो फोरेंसिक जांच का विषय हो सकता है किंतु फिलवक्त ऑडियो नगर में कानून व्यवस्था और उसके संरक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।


