Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस, 4 घायल; दूसरी टक्कर ने मचाई सनसनी

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नौहझील क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें बस-ट्रक टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी कार दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Amit Sharma
Published on: 7 Jun 2026 7:04 PM IST (Updated on: 7 Jun 2026 7:05 PM IST)
Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस, 4 घायल; दूसरी टक्कर ने मचाई सनसनी
X

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली दुर्घटना में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी दुर्घटना में दो कारों की आपस में टक्कर हुई, लेकिन इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। बाजना चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पहली घटना सुबह करीब 3:55 बजे आगरा से नोएडा जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 73 के पास हुई। सड़क की तीसरी लेन में खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही बस जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार चार लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान अर्चना निवासी जालौन, आशीष राज निवासी दिल्ली, सुमित और हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया। हादसे में बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। बाद में वाहनों को बाजना चौकी पर खड़ा कराया गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।

दूसरी दुर्घटना सुबह करीब 8:05 बजे किलोमीटर संख्या 66 पर हुई। यहां दो कारों का संतुलन बिगड़ने के कारण आपस में साइड से टकराव हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। दोनों वाहन चालकों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और अपने-अपने वाहन लेकर वहां से चले गए। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं में समय रहते राहत और यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई, जिससे एक्सप्रेसवे पर किसी तरह की लंबी बाधा नहीं आई।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story