Meerut News :सूर्या हत्याकांड पर भड़काऊ वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

Meerut News : मेरठ में सूर्या हत्याकांड पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, थाने में आरोपी ने माफी मांगी।

Sushil Kumar
Published on: 3 Jun 2026 10:54 AM IST (Updated on: 3 Jun 2026 11:18 AM IST)
Meerut News :सूर्या हत्याकांड पर भड़काऊ वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
X

 Meerut Surya Murder Case

Meerut News: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो साझा करना मेरठ के एक युवक को महंगा पड़ गया। यहां मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वीडियो में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में गाजियाबाद में मारे गए सूर्या और आरोपी असद की तस्वीरों के साथ कुछ विवादित संदेश दिखाए गए थे। इसके अलावा एक युवक हाथ में छुरा लेकर घूमता और उसे धार लगाता नजर आ रहा था। वीडियो में इस्तेमाल किए गए ऑडियो और लिखित संदेशों को पुलिस ने सामाजिक सौहार्द के लिए संभावित रूप से नुकसानदेह माना।

जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अमन पुत्र अशरफ (25 वर्ष) निवासी हरिनगर, अंगूर वाली मस्जिद, थाना ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने देर रात भूमिया पुल के पास कच्चा दगड़ा क्षेत्र से अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक छुरी भी बरामद की है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां वह हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करता दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ के बाद उसका पैदल जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान वह कान पकड़कर चलता नजर आया, जबकि पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर चल रहे थेपुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक या साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story