Meerut सुपारी के शक में पिता बना बेटे का कातिल, पुलिस ने किया चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड का खुलास

Meerut News : मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में हुए चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक सनसनीखेज सच सामने रखा है।

Sushil Kumar
Published on: 3 Jun 2026 8:24 AM IST
Meerut सुपारी के शक में पिता बना बेटे का कातिल, पुलिस ने किया चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड का खुलास
X

Meerut Tushar Tyagi Murder Case

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में हुए चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक सनसनीखेज सच सामने रखा है। पुलिस जांच के अनुसार, तुषार की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता सुन्दर त्यागी ने की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुन्दर त्यागी और उसके सहयोगी अमित उर्फ वेदवान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, एक जून की रात पांची अंडरपास के पास तुषार त्यागी का शव उसकी गाड़ी में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी शिखा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन विशेष टीमों का गठन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के विश्लेषण में पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन सुन्दर त्यागी देहरादून से मेरठ आया था। वह अपने साथी अमित के साथ कैली क्षेत्र पहुंचा और बाद में मृतक की स्कॉर्पियो तथा आरोपियों की थार को एक साथ जाते हुए देखा गया। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के समय सुन्दर त्यागी अपने बेटे तुषार की गाड़ी में मौजूद था।

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तुषार को गोली मारकर हत्या की। पुलिस के अनुसार सुन्दर त्यागी को शक था कि उसका बेटा उसकी हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दे चुका है। इसके अलावा पारिवारिक विवाद और मारपीट की घटनाओं से भी वह नाराज था। इसी आशंका और रंजिश ने पिता को अपने ही बेटे का कातिल बना दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी शव और वाहन को पांची अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार सुन्दर त्यागी हापुड़ देहात थाने का पूर्व हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story