मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने जनता संग खेली भगवा होली, कार्यकर्ताओं को गले लगा कर दी शुभकामनाएं

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कार्यकर्ताओं और जनता संग खेली फगवा व भगवा होली खेली। कार्यकर्ताओं को गले लगा कर होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।

Syed Raza
Published on: 19 March 2022 8:02 PM IST
Holi 2022
X
नंद गोपाल गुप्ता नंदी की तस्वीर 

Prayagraj News: प्रयागराज होली के दूसरे दिन जहां लोकनाथ की ऐतिहासिक होली के साथ ही पूरे जनपद में होली की धूम रही। वहीं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक एवं मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ ही पारिवारिक मित्रों एवं अपनी पत्नी प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ जमकर होली खेली। घुस जाला बिलिया में सांप, बिच्छी, गोजर, चलेला जब चांप के बाबा क बुल्डोजर, जो राम को लाए हैं, हम उनको लायेंगे,,,आदि गीतों पर मंत्री नन्दी के साथ ही महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली का आनंद लिया।

मुट्ठीगंज चुनाव कार्यालय में आयोजित होली मिलन उत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्याकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मंत्री नंदी ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की बधाइयां दी। उन्होंने अपील की कि रंगों के पर्व होली को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के तौर पर मनाएं।

नंद गोपाल नंदी की तस्वीर

उन्होंने कहा- होली हमारी संस्कृति का पर्व है। होली सबकी जिंदगी में खुशियों का रंग लाता है। लोगों को परिवार, दोस्तों एवं समाज के साथ होली खेलना चाहिए।

प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की खुशी में भाजपाइयों ने फगवा और भगवा होली खेली। दिन में 11 बजे से लेकर शाम 4.00 बजे तक मंत्री नन्दी ने जहां होली खेली, वहीं शाम को मंत्री नन्दी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया।

Syed Raza
ABOUT THE AUTHOR

Syed Raza

Divyanshu Rao
ABOUT THE AUTHOR

Divyanshu Rao

Next Story