TRENDING TAGS :
हे भगवान...नाबालिगों ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, 6 साल की मासूम से रेप, खून से लथपथ देख...
Badaun Rape Case: बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है।
Badaun Rape Case
Badaun Rape Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मोहल्ले में रहने वाले दो नाबालिग किशोरों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में एक की उम्र आठ वर्ष और दूसरे की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, चार फरवरी को दोपहर करीब दो बजे उनकी छह साल की बेटी घर से पास के खेत में गई थी। उसी दौरान वहां मोहल्ले के ही दो नाबालिग मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने बच्ची के साथ जबरदस्ती गलत कृत्य किया। घटना के बाद बच्ची रोती हुई और घायल अवस्था में घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी केके तिवारी भी थाने पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। वहीं, पीड़ित बच्ची के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता और परामर्श की व्यवस्था की जा रही है।


