Mirzapur News: विंध्याचल में गैस किल्लत से रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत, प्रशासन ने दिया भरोसा

Mirzapur News: चैत्र नवरात्रि मेले से पहले विंध्याचल क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट संचालक परेशान, कई जगह खाना बनाना मुश्किल। प्रशासन ने आपूर्ति सामान्य होने का दिया भरोसा।

Brijendra Dubey
Published on: 14 March 2026 10:29 PM IST
Mirzapur News: विंध्याचल में गैस किल्लत से रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत, प्रशासन ने दिया भरोसा
X

Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर उत्पन्न समस्या ने आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से विंध्याचल क्षेत्र में, जहां इन दिनों चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियां चल रही हैं, गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई रेस्टोरेंट संचालकों को दुकान बंद करने की नौबत का सामना करना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट

विंध्याचल धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट यात्रियों के भोजन की व्यवस्था का मुख्य माध्यम होते हैं। लेकिन गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से कई रेस्टोरेंटों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। इसका सीधा असर यात्रियों और स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है। रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक मिश्र ने बताया कि एक ओर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर नवरात्रि मेले से ठीक पहले गैस सिलेंडर की किल्लत ने व्यवसायियों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो रेस्टोरेंट बंद करने की स्थिति बन सकती है, जिससे श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

अभिषेक मिश्रा, रेस्टोरेंट संचालक

रेस्टोरेंट में काम करने वाले कारीगरों और कर्मचारियों की स्थिति भी चिंताजनक हो गई है। काम बंद होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। कई कारीगरों का कहना है कि यदि लंबे समय तक रेस्टोरेंट बंद रहे तो उनके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।



अनीता मौर्या, कारीगर

हालांकि इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और मेला क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Bite 3 : पवन गंगवार, जिलाधिकारी, मिर्जापुर

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story