Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा का प्रदर्शन, सांसद की टिप्पणी पर मचा राजनीतिक बवाल

Moradabad News : मुरादाबाद में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की।

Sudhir Goyal
Published on: 16 May 2026 12:40 PM IST
Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा का प्रदर्शन, सांसद की टिप्पणी पर मचा राजनीतिक बवाल
X

Moradabad News 

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहीं। पूरे प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर उतरे कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की।महिला भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित और अभद्र भाषा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।

भाजपा नेताओं ने कही बड़ी बात

भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी राजनीतिक माहौल को खराब करने का काम करती है और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भी नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस रही तैनाप्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए था ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बनने पाए।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है और भाजपा लगातार सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

Next Story