Moradabad News: पार्श्वनाथ प्लाजा फायरिंग का मुख्य आरोपी शंकर शर्मा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad News: मुरादाबाद में पार्श्वनाथ प्लाजा पार्किंग संचालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी शंकर शर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

Sudhir Goyal
Published on: 3 Jun 2026 3:27 PM IST
Moradabad News
X

Moradabad News(Photo-Social Media)

Moradabad News: मुरादाबाद में पार्श्वनाथ प्लाजा पार्किंग संचालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना मझोला क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा परिसर की पार्किंग में कुछ लोगों द्वारा विवाद और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। सूचना मिलते ही थाना मझोला पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस मामले में वादी नरेंद्र सिंह, निवासी न्यू दुर्गा कॉलोनी, खुशहालपुर रोड, मीरपुर मझोला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शंकर शर्मा अपने 10-12 साथियों के साथ पार्किंग संचालन के एवज में रंगदारी मांग रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। घटना में वादी और उसका गार्ड बाल-बाल बच गए।

तहरीर के आधार पर थाना मझोला में शंकर शर्मा और 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार रात चेकिंग अभियान के दौरान थाना मझोला पुलिस टीम की शंकर शर्मा से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

Next Story