Moradabad News: जिले के शिवांग का भारतीय मेन्स टीम कैंप में चयन, शहर में खुशी की लहर

Moradabad News: मुरादाबाद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवांग का भारतीय मेन्स टीम कैंप के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार, खेल प्रेमियों और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

Sudhir Goyal
Published on: 3 Jun 2026 2:42 PM IST
Moradabad News
X

Moradabad News(Photo-Social Media)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के युवा क्रिकेटर शिवांग ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद टीम में चयन के बाद अब शिवांग का चयन भारतीय मेन्स टीम के कैंप में हो गया है, जिससे पूरे मुरादाबाद में खुशी और उत्साह का माहौल है।

शिवांग की इस सफलता के पीछे उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और घातक गेंदबाजी को अहम वजह माना जा रहा है। साथ ही ऑलराउंड खेल में उनकी मजबूत पकड़ ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कैंप में जगह मिली है। सोमवार को एमपीएस क्रिकेट अकादमी में जैसे ही उनके चयन की खबर पहुंची, वहां जश्न का माहौल बन गया। साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और मौजूद लोगों ने खुशी जाहिर की और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे परिसर को गूंजा दिया।

इस मौके पर शिवांग के पिता प्रवीण कुमार को अकादमी के खिलाड़ियों और स्टाफ द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। परिवार के लिए यह पल गर्व और भावुकता से भरा रहा। अकादमी से जुड़े लोगों का कहना है कि शिवांग की सबसे बड़ी ताकत उनकी चाइनामैन गेंदबाजी है, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। सभी ने उम्मीद जताई है कि यदि वह इसी तरह निरंतर प्रदर्शन करते रहे तो जल्द ही भारतीय सीनियर टीम में भी उनकी जगह बन सकती है।

Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

Next Story