Muzaffarnagar News: पश्चिम बंगाल हत्याकांड का आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

Muzaffarnagar News: पश्चिम बंगाल के चर्चित हत्या मामले में वांछित आरोपी राजकुमार सिंह को सीबीआई और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया।

Amit Kaliyan
Published on: 18 May 2026 9:10 PM IST
Muzaffarnagar News: पश्चिम बंगाल हत्याकांड का आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
X

Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News: पश्चिम बंगाल में हुए चर्चित हत्या मामले में वांछित एक आरोपी को दिल्ली सीबीआई और छपार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सिंह निवासी बलिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी हरिद्वार में छिपने के बाद दिल्ली फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सीबीआई को उसकी लोकेशन मिलने पर मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुजफ्फरनगर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे सीबीआई टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे छपार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष के बीच है और वह पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हत्या की घटना में वांछित चल रहा था।एसएसपी ने बताया कि दिल्ली ब्रांच के सीबीआई डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी फिलहाल फरीदाबाद में रह रहा था और हरिद्वार में छिपने का प्रयास कर रहा था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई सीबीआई द्वारा की जा रही है।

Amit Kaliyan
ABOUT THE AUTHOR

Amit Kaliyan

Next Story