TRENDING TAGS :
Pilibhit News: बकरीद पर बकरे की कुर्बानी पर दर्ज मुकदमे से गरमाई सियासत, सपा ने लगाए गंभीर आरोप
Pilibhit News: पीलीभीत में बकरीद पर बकरे की कुर्बानी को लेकर दर्ज मुकदमे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Pilibhit News(Photo-Social Media)
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला महासचिव पर बकरे की कुर्बानी के मामले में दर्ज हुए मुकदमे ने तूल पकड़ लिया है। यहां अब इस कार्रवाई के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की और मामले को पूरी तरह से राजनीतिक दबाव करार दिया है। सपा ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राज्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल बकरीद पर बकरे की कुर्बानी मामले में सियासत को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने राज्यमन्त्री पर 'दंगों की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मंत्री समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शनों से बौखला गए हैं। इन्होने पिछले 10 वर्षों में कोई विकास कार्य न कर पाने की हताशा में मंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में सपा कार्यालय खाली करवाए जाने के बाद जिला महासचिव एक गैराज में कार्यालय चला रहे थे, जिससे बौखलाकर यह केस दर्ज करवाया गया है।
सपा नेताओं ने दावा किया है कि मंत्री निजी कैंपस में हुई कुर्बानी को मुद्दा बनाकर हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाना चाहते हैं और क्षेत्र का माहौल खराब कर दंगे जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं। इस मामले के बाद पीलीभीत में सियासत तेज हो गई है। कुर्बानी के मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बढ़ते टकराव ने पुलिस और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में सपाइयों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनी रहे।


