Pratapgarh: गोड़े के आंवला फंक्शनल पैक हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, महिलाओं के रोजगार पर दिया जोर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के ग्राम गोड़े में स्थापित आंवला फंक्शनल पैक हाउस का जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और लघु इकाइयों को जोड़कर रोजगार बढ़ाने के निर्देश दिए।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 27 May 2026 8:48 PM IST
Pratapgarh: गोड़े के आंवला फंक्शनल पैक हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, महिलाओं के रोजगार पर दिया जोर
X

Pratapgarh News

Pratapgarh News: जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खंड सदर के अंतर्गत ग्राम गोड़े में स्थापित आंवला फंक्शनल पैक हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंवला फंक्शनल पैक हाउस का उपयोग स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन के केंद्र के रूप में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं सूक्ष्म तथा लघु औद्योगिक इकाइयों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्य करने की इच्छुक हैं अथवा जो लघु इकाइयां आंवला आधारित उत्पाद तैयार करना चाहती हैं, उन्हें आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि आंवले से मुरब्बा, कैंडी, जूस, पाउडर, अचार सहित अन्य उत्पाद तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि इच्छुक व्यक्तियों एवं समूहों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि पैक हाउस का संचालन प्रभावी ढंग से प्रारंभ कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि आंवला उत्पादों के विपणन एवं प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो सके और लोगों को स्थायी रोजगार मिल सके।निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सुजीत राय तथा उपायुक्त उद्योग एस.एस. रावत उपस्थित रहे।


Sanjay Pal Pratapgarh
ABOUT THE AUTHOR

Sanjay Pal Pratapgarh

Next Story