TRENDING TAGS :
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में डीएम का औचक निरीक्षण, गेहूं खरीद पर सख्ती
Pratapgarh News: जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता, तेज खरीद और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया।
प्रतापगढ़ में डीएम का औचक निरीक्षण, गेहूं खरीद पर सख्ती (Photo- Newstrack)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज गेहूॅ क्रय केन्द्र परसनी, दाउदपुर, गौरामाफी का औचक निरीक्षण कर गेहूॅ खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। गेहूॅ क्रय केन्द्र परसनी के निरीक्षण केन्द्र प्रभारी से अब तक खरीद के सम्बन्ध जानकारी ली तो बताया कि 350 कुन्तल की खरीद की गयी है जिस पर निर्देशित किया कि किसानो से सम्पर्क कर गेहूॅ खरीद में तेजी लायी जाये।
उन्होने इस दौरान स्टाक, इलेक्ट्रानिक कांटा सहित अन्य रजिस्टरो का अवलोकन किया और केन्द्र पर सबसे अधिक गेहूॅ विक्रय करने वाले किसान से फोन के माध्यम से वार्ता भी की। इस दौरान डीएम ने साधन सहकारी समिति परसनी का निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारी से खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की और समिति में पुरानी खादों को डिस्पोजल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीएम ने परसनी ग्रामसभा की जमीन का सीमांकन कराने और वहां पर बने तालाब का जीर्णोद्धार कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
इसके उपरान्त गेहूॅ क्रय केन्द्र दाउदपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी सरिता यादव ने बताया कि 16 किसानों से 558 कुन्तल गेहूॅ की खरीद की गयी है।
इस दौरान गेहूॅ की गुणवत्ता को देखा व वहां पर उपस्थित किसानों से पैदावार के जानकारी प्राप्त की। साधन सहकारी समिति दाउदपुर में खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। क्रय केन्द्र गौरामाफी के निरीक्षण में केन्द्र प्रभारी धर्मेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि 21 किसानो से 950 कुन्तल की खरीद की गयी है, सबसे अधिक खरीद होने पर डीएम ने केन्द्र प्रभारी की सराहना की। गेहूॅ क्रय केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने खाद गोदाम कुम्हिया पट्टी का भी निरीक्षण किया और वहां पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की खादो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गोदाम से खादों का उठान किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गेहूॅ क्रय केन्द्रो पर उपस्थित किसानो से वार्ता कर उनकी समस्यायें सुनी। उन्होने कहा कि गेहूॅ खरीद शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जायेगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानो को भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाये और अब तक हुये भुगतान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने निर्देशित किया कि गेहूॅ खरीद की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानो की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाये और किसी स्तर पर अनावश्यक देरी न होने पाये। उन्होने कहा कि केन्द्र्रो पर किसानो के पानी, बैठने आदि की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से रहे, किसानो को किसी भी तरह से परेशान न किया जाये। निरीक्षण के दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार उपस्थित रहे।


