Pratapgarh News: डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, दिए सुधार के निर्देश

Pratapgarh News: जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित की गई

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 30 May 2026 8:27 PM IST
Pratapgarh News
X

Pratapgarh News (Social Media).

Pratapgarh News: जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और विभागीय स्तर पर विशेष प्रयासों के माध्यम से प्रगति में सुधार लाया जाए।

जननी सुरक्षा योजना के सम्बन्ध में डीएम ने निर्देशित किया कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक करके प्रगति में सुधार लाये जिससे योजना का लाभ लाभार्थियो को प्राप्ता हो सके। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी डा0 सुधाकर को निर्देशित किया कि योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाये। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु एवं मातृ टीकाकरण, आशा रिपोर्टिंग व भुगतान, नियमित टीकाकरण आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग इन सभी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करे और जनता को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर्स का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जहाँ भी व्यवस्थाओं में कमी है, उसे तत्काल सुधारा जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थानों में सुव्यवस्थित सेवाओं, स्वच्छता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक उपकरण, दवाएं और सामग्री यदि कहीं उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें शीघ्र क्रय कर सुनिश्चित किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और सशक्त बनाया जाए, जिससे सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़े और बेहतर परिणाम प्राप्त हों। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा ने स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sanjay Pal Pratapgarh
ABOUT THE AUTHOR

Sanjay Pal Pratapgarh

Next Story