Prateek Yadav Daughter: प्रतीक यादव की लाडली ने बनवाया बेहद खास टैटू, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Prateek Yadav Daughter: प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी बेटी पद्मजा ने अपने पिता की याद को हमेशा के लिए संजोने का एक भावुक तरीका चुना है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Jun 2026 11:28 AM IST
Prateek Yadav daughter Padmaja
X

Prateek Yadav daughter Padmaja

Prateek Yadav Daughter: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी बेटी पद्मजा ने अपने पिता की याद को हमेशा के लिए संजोने का एक भावुक तरीका चुना है। पद्मजा ने अपने हाथ पर अपने पिता के साथ एक खास तस्वीर का टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पद्मजा के हाथ पर एक बेहद भावनात्मक टैटू बनाया गया है। इस टैटू में वह अपने पिता प्रतीक यादव को गले लगाए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में पिता और बेटी के बीच गहरे स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से दर्शाया गया है। टैटू में प्रतीक यादव अपनी बेटी को सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जो देखने वालों को भावुक कर रहा है।

इस खास टैटू का वीडियो टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और इसे अब तक 50 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इसे पिता-पुत्री के रिश्ते की एक मार्मिक याद बताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से सैफई परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। शुरुआत में उनकी मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।

बताया जाता है कि जब प्रतीक यादव का निधन हुआ, उस समय अपर्णा यादव लखनऊ से बाहर थीं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अखिलेश यादव सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। अगले दिन पूरे विधि-विधान के साथ प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार और करीबी रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों में अखिलेश यादव को परिवार के साथ खड़े देखा गया।

उनकी छोटी बेटी पद्मजा को संभालते हुए उनके कई भावुक पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने थे। एक वीडियो में अखिलेश यादव पद्मजा को चॉकलेट का रैपर खोलते हुए भी नजर आए थे। प्रतीक यादव की श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री समेत भाजपा और समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। अब बेटी पद्मजा का यह खास टैटू अपने पिता के प्रति प्रेम और यादों का प्रतीक बन गया है।

Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story