Prayagraj News: प्रयागराज में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफरा-तफरी और लंबी कतारें

Prayagraj News: सत्तर प्रतिशत पंपों पर अचानक भारी भीड़, प्रशासन का दावा स्टॉक भरपूर, फिर भी लोगों में बेचैनी और सवालों का दौर जारी

Shashi kant gautam
Published on: 26 March 2026 9:28 PM IST
Crowds, queues and long queues at petrol pumps in Prayagraj
X

प्रयागराज में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफरा-तफरी और लंबी कतारें (Photo- Newstrack)

Prayagraj News: प्रयागराज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ गई। खासकर यमुनानगर के बारा तहसील अंतर्गत बारा, नीबी, पाण्डर, लालापुर, गौहनिया जैसे इलाकों में हालात गंभीर हो गए। सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। तेज धूप और उमस भरे माहौल में खड़े लोग यही सोचते रहे कि अगर तेल की कोई कमी नहीं है, तो इतनी भीड़ क्यों?

स्टॉक भरपूर होने के दावे के बावजूद चिंता

कई पंपों पर “पेट्रोल खत्म” या “थोड़ी देर इंतजार करें” जैसे बोर्ड ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। भीड़ ने एक पंप से दूसरे पंप की ओर रुख किया, जिससे वहां भी दबाव बढ़ गया। जिलाधिकारी प्रयागराज और जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले के 368 पेट्रोल पंपों में लगभग ३० लाख लीटर डीजल और 29 लाख लीटर पेट्रोल उपलब्ध हैं। प्रतिदिन की खपत 6 से 8 लाख लीटर के बीच है और डिपो से आपूर्ति नियमित है।



भीड़ और दबाव ही मुख्य कारण

जमीनी हालात यह दर्शा रहे हैं कि समस्या “कमी” नहीं बल्कि “भीड़ और दबाव” की है। एक पंप की भीड़ दूसरी जगह को प्रभावित कर रही है और पूरे सिस्टम पर तनाव बढ़ रहा है। प्रशासन की अपील है कि लोग धैर्य रखें, अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं।

सवाल अब भी बाकी

सवाल यह उठता है कि अचानक इतनी मांग क्यों बढ़ गई? क्या कुछ पंपों पर अस्थायी सप्लाई बाधित हुई? या फिर लोगों की जल्दबाजी ने हालात बिगाड़े? फिलहाल तस्वीर यही बता रही है कि पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद अफरा-तफरी और लंबी कतारें जनता के लिए परेशानी बन गई हैं।

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story