Raebareli News: यूपी में मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ये हुए रायबरेली के नए प्रभारी मंत्री

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को जिलों की नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रायबरेली जिले के लिए नए प्रभारी मंत्री की नियुक्ति की गई है, जिससे प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Narendra Singh
Published on: 3 Jun 2026 1:42 PM IST
Raebareli News
X

Raebareli News(Photo-Social Media)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न जनपदों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी की है। शासन द्वारा जारी इस फेरबदल में कैबिनेट मंत्रियों से लेकर राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी गई है। ​इस नए बदलाव में रायबरेली, सीतापुर, कन्नौज और बांदा जैसे प्रमुख जिलों में नए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत राकेश सचान को रायबरेली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

किसे कहां की जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय को सीतापुर जनपद का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। सीतापुर जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग अब उनके जिम्मे होगी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के कंधों पर दोहरे जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें रायबरेली के साथ-साथ कन्नौज जनपद का भी प्रभारी मंत्री बनाया गया है। औद्योगिक और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से इन दोनों ही जिलों में उनकी भूमिका अहम रहेगी। ​दिनेश प्रताप सिंह को भी दो महत्वपूर्ण जनपदों का प्रभार सौंपा गया है। उन्हें बांदा और बहराइच जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

क्या होती है प्रभारी मंत्री की भूमिका?

​आपको बता दें कि प्रभारी मंत्री संबंधित जिले में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा करते हैं। जिला योजना समिति की बैठकों की अध्यक्षता करने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ​इस नई सूची के बाद अब सभी मंत्री जल्द ही अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें शुरू करेंगे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story