Raebareli News: रायबरेली में पल्लवी पटेल-SP बहस वायरल, किसान मौत व हादसे पर बवाल

Raebareli News : रायबरेली में पल्लवी पटेल और एसपी की बहस वायरल, किसान मौत विवाद गरमाया, डंपर हादसे में एक की मौत से आक्रोश

Shalini Rai
Published on: 16 April 2026 1:34 PM IST
Raebareli News:  रायबरेली में पल्लवी पटेल-SP बहस वायरल, किसान मौत व हादसे पर बवाल
X

Raebareli: Pallavi Pate

Raebareli News : जनपद में अपना दल (कमेरावादी) की फायर ब्रांड नेता और विधायक पल्लवी पटेल व पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार के बीच फोन पर हुई गरमा-गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बातचीत में पल्लवी पटेल पुलिस की कार्यशैली पर बिफरती नजर आ रही हैं, वहीं एसपी भी अपना पक्ष मजबूती से रख रहे हैं।

​"चिल्लाएंगी तो फोन काट दूंगा"

​वायरल वीडियो में पल्लवी पटेल एसपी से सवाल करती हैं कि उन्होंने बिना बात सुने फोन क्यों काट दिया। इसके जवाब में एसपी रवि कुमार कहते सुनाई दे रहे हैं, "अगर आप इस तरह चिल्लाएंगी और गुस्सा करेंगी, तो बात कैसे होगी।" इस पर विधायक ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीधे कार्रवाई की समय-सीमा पूछी। लंबी बहस के बाद, पुलिस की ओर से 15 दिन के भीतर मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया गया, जिस पर पल्लवी पटेल ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में इंसाफ नहीं मिला, तो वह सीधे उनके दफ्तर (SP ऑफिस) पहुँच जाएंगी।


​क्या है पूरा विवाद? (किसान की मौत और बैंक धोखाधड़ी)

​यह पूरा मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव से जुड़ा है। करीब एक महीने पहले यहाँ के किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिजनों का संगीन आरोप है कि:

​गांव के ही एक जालसाज ने सुरेश के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर बैंक से 5 लाख रुपये का लोन निकलवा लिया।

​लोन की राशि वह व्यक्ति हड़प गया, जबकि रिकवरी के लिए बैंक से बार-बार नोटिस मृतक किसान सुरेश को मिल रहे थे।

​इसी मानसिक तनाव और परेशानी के चलते सुरेश को दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई।

​पुलिस की सुस्ती पर उबला गुस्सा

​हैरानी की बात यह है कि नामजद तहरीर और एक महीना बीत जाने के बाद भी जगतपुर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी सुस्ती के कारण विधायक पल्लवी पटेल को खुद गांव आना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, विधायक के कड़े तेवरों के बाद एसपी ने जगतपुर एसओ को जमकर फटकार लगाई है और पूछा है कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

​इस घटना ने एक बार फिर जिले में पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय और भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिस की 'लेट-लतीफी' को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब देखना यह है कि 15 दिन के अल्टीमेटम के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या नहीं।

रायबरेली के सलोन में गद्दीपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने 45 वर्षीय मोहम्मद अयाज़ को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया, पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम भेजा और जांच शुरू की।

Shalini Rai
ABOUT THE AUTHOR

Shalini Rai

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story