Mathura news: राजश्री चौधरी पहुंचीं मथुरा, बोलीं- 6 दिसंबर को 'असली श्रीकृष्ण जन्मस्थान' में पढ़ेंगी हनुमान चालीसा

Mathura : राजश्री चौधरी कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर भी टिप्पणी की। उन्होंने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, 'उनको अपना DNA जानना चाहिए।

Nitin Gautam
Published on: 26 Nov 2022 5:31 PM IST (Updated on: 26 Nov 2022 5:39 PM IST)
rajshree chaudhary visited shri krishna birth place in mathura
X

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी 

rajshree chaudhary visited shri krishna birth place in mathura

Mathura news: अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी (Rajshree Chowdhary) ने शनिवार (26 नवंबर) को श्री कृष्ण जन्म स्थान (Sri Krishna Janam Sthan) के दर्शन किए। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी थे। राजश्री करीब डेढ़ घंटे मंदिर परिसर में रहीं। उनकी इस यात्रा के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद थी। हालांकि, बाहर आकर उन्होंने जरूर कहा कि वो 6 दिसंबर को असली श्रीकृष्ण जन्मस्थान में हनुमान चालीसा जरूर पढ़ेंगी।

गौरतलब है कि, राजश्री चौधरी को पिछली बार प्रशासन ने जाने से रोक दिया था। उन्होंने प्रशासन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही, कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) पर भी टिप्पणी की। उन्होंने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, 'उनको अपना DNA जानना चाहिए। भारत तोड़कर पाकिस्तान का निर्माण कराने वाले भारत कैसे जोड़ सकते हैं।' इस दौरान बीजेपी के श्रीकृष्ण जन्म स्थान मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा, कि 'भाजपा के साफ्टवेयर में क्या, नहीं मालूम'?

हाथों में हनुमान चालीसा, मुंह में श्रीकृष्ण

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी शनिवार को कान्हा नगरी मथुरा पहुंची। जहां उन्होंने दल-बल के साथ श्री कृष्ण जन्म भूमि पर दर्शन किए। राजश्री चौधरी के दर्शन करने के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। सादी वर्दी के साथ-साथ एलआईयू एवं तमाम थानों की फोर्स श्री कृष्ण स्थान पर मौजूद रही। श्री कृष्ण जन्म भूमि दर्शन के दौरान राजश्री चौधरी के हाथों में हनुमान चालीसा थी। गौरतलब है कि अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने शाही ईदगाह को 'असली श्रीकृष्ण' जन्मस्थान बताते हुए 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान सैकड़ों सनातनी के साथ किया है। जिसे लेकर प्रशासन ने दोनों संप्रदाय के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने का भी सिलसिला शुरू किया हुआ है।

'राहुल गांधी के पूर्वजों ने भारत को खंडित किया'

श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन के बाद राजश्री चौधरी मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने सबसे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा हमला किया। बोलीं, कि 'राहुल गांधी को शर्म आना चाहिए, उनके पूर्वजों ने अखंड भारत को खंडित किया और वह भारत जोड़ेंगे।' उन्होंने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी को अपने परिवार खानदान के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए, कि उनके पूर्वज क्या थे?

राजश्री- राहुल के परिवार में कहां कोई कालापानी गया?

राजश्री चौधरी ने आगे कहा, कि 'पार्टीशन डीड में जिनके पूर्वजों के सिग्नेचर हैं उनका वंशज भारत जोड़ो का नाटक कर रहा है। पूरा परिवार ही ढोंगी है। इन लोगों ने सारे क्रांतिकारियों का सत्यानाश किया। इन सब की वजह राहुल गांधी के पूर्वज हैं। देश की आजादी में गांधी परिवार के अहम योगदान के बारे में पूछने पर राजश्री चौधरी ने कहा कि, क्या बलिदान दिया है। इनके परिवार में क्या कभी कोई काला पानी गया है।

Nitin Gautam
ABOUT THE AUTHOR

Nitin Gautam

Next Story