सुहागरात की सेज पर 'चीख' और फिर..., अचानक गूंज उठीं किलकारी! दुल्हन बनी मां, दूल्हे के उड़ गये होश

Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन के मां बनने की खबर से न सिर्फ ससुराल बल्कि पूरा गांव हैरान रह गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 Jan 2026 4:06 PM IST
Rampur News
X

Rampur News

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन के मां बनने की खबर से न सिर्फ ससुराल बल्कि पूरा गांव हैरान रह गया। सुहागरात से पहले ही घर में नवजात की किलकारियां गूंज उठीं, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया।

बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था युवक का विवाह

जानकारी के अनुसार, अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और काफी समय से शादी को लेकर परिवारों में बातचीत चल रही थी। कुछ दिन पहले युवती अचानक अजीमनगर चौकी पहुंची और युवक से शादी कराने की मांग की थी। इस घटनाक्रम के बाद गांव के प्रधान और दोनों परिवारों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हुआ और जल्द ही शादी तय कर दी गई।शनिवार शाम परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। देर शाम दुल्हन की विदाई कर उसे ससुराल लाया गया। घर में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द होने लगा। शुरुआत में परिजनों ने इसे शादी की थकान या कमजोरी समझा, लेकिन जैसे-जैसे दर्द बढ़ता गया, घर में अफरा-तफरी मच गई।

दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया

स्थिति को गंभीर होता देख परिजनों ने तुरंत पास की एक महिला डॉक्टर को बुलाया। अचानक घर के एक कमरे से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म के बाद जहां एक ओर परिवार में राहत का माहौल बना, वहीं दूसरी ओर शादी के महज छह घंटे बाद मां बनने की खबर ने सभी को अचंभे में डाल दिया। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम की खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई।

सुहागरात से पहले ही किलकारियों की गूंज सुनकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ इसे पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों से जोड़कर देख रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई। अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि युवक और युवती दोनों आपसी सहमति से साथ रह रहे थे और दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story