TRENDING TAGS :
Rampur News: आजम खान दोषी करार…7 साल पुराने बयान ने बढ़ाई मुश्किलें, कोर्ट से मिली 2 साल की सजा
Rampur News: मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने आजम खान को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई है।
Azam Khan viral statement
Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों को लेकर दिए गए विवादित बयान मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने शनिवार (16 मई) को उन्हें दोषी करार दिया है। इस मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने आजम खान को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई है।
यह मामला उस बयान से जुड़ा है, जिसमें आजम खान ने चुनावी सभा के दौरान कथित तौर पर कहा था, “ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।” इस बयान को लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था और प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था।
कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान DM और अन्य सरकारी अफसरों को लेकर विवादित बयान दिया था। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल जमकर हुआ था, जिसके बाद इस मामले में FIR दर्ज किया गया और इस मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने आजम खान को दोषी ठहराते हुए आजदो साल की सजा सुनाई है।
पहले से कई मामलों का सामना कर रहे हैं आजम खान
जानकारी के मुताबिक, सपा नेता आजम खान पर पहले से ही 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, इनमें से कई मामलों में उन्हें राहत भी मिली है। अब तक 11 मामलों में उन्हें राहत मिल चुकी है, जबकि 6 मामलों में अदालत सजा सुना चुकी है।
फिलहाल आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खान के साथ रामपुर जिला जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ दो पैन कार्ड मामले में कार्रवाई हुई थी और इसी केस में वे जेल में हैं।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
अदालत के इस फैसले के सामने आने बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से भी फैसले पर नजर बनाए रखी जा रही है। अब सब की नजरें अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा पर टिकी हुई हैं।


