बाबू ने सरेआम वकील पर चलाई गोलियां! रामपुर जिला पंचायत दफ्तर में दिनदहाड़े खूनी हाहाकार... मचा बवाल

Rampur lawyer murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीकांड से हड़कंप मच गया। वकील फारुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Gausiya Bano
Published on: 11 Feb 2026 3:21 PM IST
बाबू ने सरेआम वकील पर चलाई गोलियां! रामपुर जिला पंचायत दफ्तर में दिनदहाड़े खूनी हाहाकार... मचा बवाल
X

Rampur lawyer murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में अचानक गोलियों की आवाज़ ने पूरे परिसर को दहला दिया। यहां दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई और देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई।

मृतक वकील का नाम फारुख बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, फारुख की पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फारुख अपनी पत्नी से मिलने कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान जिला पंचायत के बाबू असगर अली से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

परिसर में दिनदहाड़े चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस अचानक हिंसा में बदल गई। इसी बीच गोलियां चलने लगीं। वकील फारुख को गोली लगी और वह वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद कर्मचारी और लोग सन्न रह गए। गोली चलने की खबर फैलते ही पूरे कार्यालय में भगदड़ मच गई।

भतीजे का गंभीर आरोप

मृतक के भतीजे कामरान खान ने आरोप लगाया कि असगर अली ने ही उनके चाचा को गोली मारकर हत्या की है। कामरान के मुताबिक, फारुख अपनी पत्नी से मिलने आए थे, तभी असगर अली से उनकी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान असगर ने पिस्टल निकालकर फारुख पर गोली चला दी। आरोप है कि खुद को फंसता देख असगर अली ने बाद में अपने ऊपर भी फायरिंग कर ली। उसे भी सीने के पास गोली लगी है।

अस्पताल में हंगामा, टूटी खिड़कियां

घटना के बाद वकील के परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। हालात को संभालने के लिए एसपी विद्यासागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और डीएम अजय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को काबू में किया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिला पंचायत जैसे सुरक्षित माने जाने वाले सरकारी कार्यालय में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story