TRENDING TAGS :
Saharanpur News: पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सुरक्षा कड़ी
Saharanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में 12,000 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
Saharanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर पहुंचकर दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुंदरपुर-गणेशपुर क्षेत्र में इस 210 किलोमीटर लंबे हाईटेक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 12,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यह परियोजना चार राज्यों—उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड—को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
ग्रीन कॉरिडोर बना आकर्षण का केंद्र
शिवालिक पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाला यह एक्सप्रेसवे अपने 12 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र है। यह कॉरिडोर पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक निर्माण का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री इस दौरान डांट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
पीएम के दौरे को लेकर सहारनपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सहारनपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


