Sambhal News: ईरान-इजरायल पर बयान देने वालों को CO की चेतावनी, बैठक में पीस कमेटी सख्त संदेश

Sambhal News: अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर से पहले पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि सड़क पर नमाज या विदेश मुद्दों पर नारेबाजी हुई तो सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

Satish Siingh
Published on: 12 March 2026 7:17 PM IST
CO warns those making statements on Iran-Israel, Peace Committee strong message at meeting
X

ईरान-इजरायल पर बयान देने वालों को CO की चेतावनी, बैठक में पीस कमेटी सख्त संदेश (Photo- Newstrack)

Sambhal News: संभल कोतवाली में अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप कुमार सहित क्षेत्र के धर्मगुरु, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने सभी समुदायों से अपील की कि वे त्योहारों को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन ने कहा कि किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि, नारेबाजी या प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

ईरान-इजरायल विवाद पर बयान देने वालों को चेतावनी

बैठक के दौरान सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ईरान और इजरायल के बीच चल रहे विवाद को लेकर भारत में बैठकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सीओ ने तंज भरे अंदाज में कहा कि अगर किसी को इस विवाद को लेकर इतनी ही चिंता है तो जो विमान ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने जा रहा है, उसी में बैठकर वहां चले जाएं और वहीं जाकर लड़ाई लड़ लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की कानून-व्यवस्था को किसी भी विदेशी विवाद से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।



सड़क पर नमाज पढ़ने पर होगी कार्रवाई

बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने या सड़क पर धार्मिक गतिविधियां करने की अनुमति नहीं होगी। सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि अगर किसी ने सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश की तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी और एक मिनट के अंदर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहार के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अमन-चैन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

प्रशासन ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं और यहां शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए किसी भी बाहरी मुद्दे को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

सीओ ने कहा कि अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो पुलिस “बढ़िया वाला इलाज” करेगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Satish Siingh
ABOUT THE AUTHOR

Satish Siingh

Next Story