TRENDING TAGS :
Sambhal News: संभल में दो छात्राएं लापता, परिवारों में हड़कंप मचा
Sambhal News: स्कूल के लिए निकलीं दो मासूम छात्राएं शाम तक घर नहीं लौटीं, गांव में डर का माहौल, पुलिस पर बढ़ा दबाव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
Sambhal News: संभल से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर मां-बाप के दिल में डर बैठा दिया है। सुबह स्कूल के लिए घर से निकलीं दो मासूम छात्राएं अचानक लापता हो गईं और देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिवारों में कोहराम मच गया।
पूरा मामला संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर का है, जहां निधि यादव (15 वर्ष) और साधना यादव (12 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थीं। निधि जहां जनता इंटर कॉलेज जुनावई में कक्षा 7 की छात्रा है, वहीं साधना गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ती है। लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद जब दोनों घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिवार वालों ने पहले स्कूल, फिर आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में हर जगह तलाश की, लेकिन दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। घंटों की तलाश के बाद थक-हारकर परिजन जुनावई थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। अब यह मामला पुलिस के लिए भी एक बड़ी परीक्षा बन चुका है।
गांव में इस घटना के बाद डर और दहशत का माहौल है। हर घर में एक ही सवाल गूंज रहा है—आखिर दो मासूम बच्चियां अचानक कहां गायब हो गईं? वहीं दोनों छात्राओं के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह घटना सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल है। आखिर स्कूल जाने वाली बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं तो जिम्मेदारी किसकी है? अब सबकी निगाहें पुलिस पर टिकी हैं कि वह कितनी जल्दी इन बच्चियों को सकुशल वापस ला पाती है।
बाइट - कुलदीप सिंह ASP संभल
बाइट -परिजन
बाइट -परिजन


