Sant Kabir Nagar News: 'आइस लोटस’ को CFTRI मैसूर से मिली क्लीन चिट, गुणवत्ता में 100 प्रतिशत शुद्ध

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर के ‘आइस लोटस’ पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड को देश की सर्वोच्च केंद्रीय प्रयोगशाला CFTRI मैसूर से क्लीन चिट मिली। जांच में पानी पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित पाया गया।

Amit Pandey
Published on: 19 May 2026 8:34 PM IST
Sant Kabir Nagar News: आइस लोटस’ को CFTRI मैसूर से मिली क्लीन चिट, गुणवत्ता में 100 प्रतिशत शुद्ध
X

Sant Kabir Nagar News

Sant Kabir Nagar News: स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद स्थित मेसर्स रॉयल एंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठित पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड 'आइस लोटस' (Ice Lotus) की शुद्धता और सर्वोत्कृष्ट गुणवत्ता पर देश की सबसे बड़ी और सर्वोच्च अपीलीय खाद्य प्रयोगशाला ने अपनी अंतिम एवं निर्णायक मोहर लगा दी है। भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान CSIR-CFTRI (केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान), मैसूर द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र (Certificate No: 725F/FSSA/2026) के तहत 'आइस लोटस' को पूर्ण रूप से क्लीन चिट दे दी गई है।

​वैज्ञानिक और कानूनी प्रक्रिया में मिली बड़ी जीत

उल्लेखनीय है कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर की गई एक शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद, कंपनी ने अपनी सत्यनिष्ठा और गुणवत्ता के प्रति पूर्ण आश्वस्त रहते हुए नियमानुसार देश की सर्वोच्च अपीलीय प्रयोगशाला CSIR-CFTRI, मैसूर के समक्ष चुनौती पेश की थी।​केंद्रीय प्रयोगशाला के निदेशक द्वारा जारी विस्तृत वैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट में यह पूरी तरह प्रमाणित हो गया है कि 'आइस लोटस' का पानी भारत सरकार के FSSAI (खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, २०११) के सभी कड़े भौतिक, रासायनिक और माइक्रोबायोलॉजिकल मानकों पर शत-प्रतिशत खरा, सुरक्षित और शुद्ध है। कानूनन देश की इस सर्वोच्च अपीलीय संस्था का निर्णय ही अंतिम और सर्वोपरि माना जाता है, जिसने 'आइस लोटस' की उच्च गुणवत्ता को अकाट्य रूप से सही साबित कर दिया है।

कंपनी प्रबंधन का आधिकारिक वक्तव्य

रॉयल एंटरप्राइजेज के प्रबंधन ने इस वैज्ञानिक रिपोर्ट का स्वागत करते हुए कहा, "हमारा सदैव से यह संकल्प रहा है कि हम क्षेत्र की जनता को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध कराएं। देश की सबसे बड़ी और प्रमाणित केंद्रीय प्रयोगशाला (CFTRI) की यह रिपोर्ट हमारे इसी कड़े गुणवत्ता नियंत्रण और सत्यनिष्ठा की जीत है। कानूनन केंद्रीय लैब का यह निर्णय ही अंतिम और सर्वोपरि है, जिससे यह सिद्ध हो गया है कि हमारा उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित है। हम अपने सभी वितरकों, व्यवसायियों और उपभोक्ताओं के अटूट विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें निरंतर सर्वोत्तम शुद्धता का भरोसा दिलाते हैं।"

Amit Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Amit Pandey

Next Story