Sant Kabir Nagar News : संत कबीर नगर में डीएम की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

Sant Kabir Nagar News : संत कबीर नगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, अधिकारियों ने संविधान के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

Shalini Rai
Published on: 14 April 2026 3:20 PM IST
Sant Kabir Nagar News : संत कबीर नगर में डीएम की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
X

Sant Kabir Nagar News : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज जनपद में अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस वर्ष जयंती का आयोजन ‘‘सामाजिक न्याय, समानतापुष्पांजलि और भावपूर्ण नमन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संविधान निर्माता को भावपूर्ण नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को भारतीय संविधान के मूल आदर्शों दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा संविधान भारत की 'आत्मा' है और इसके दायरे में रहकर निष्पक्ष भाव से जनता की सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा बाबा साहब ने जीवन भर शोषण और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया। एक लोक सेवक के रूप में हमारा यह प्राथमिक उत्तरदायित्व है कि हम आमजन की गरिमा का सम्मान करें और उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।उन्होंने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमेशा शिक्षा और शिक्षित समाज के निर्माण पर बल दिया। आज का दिन उनके सिद्धांतों को न केवल याद करने का है, बल्कि उन्हें अपने आचरण और व्यवहार में उतारने का संकल्प लेने का भी है।समारोह के दौरान अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के सहायक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Shalini Rai
ABOUT THE AUTHOR

Shalini Rai

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story