Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत प्रतिनिधि ने नायब तहसीलदार बने अभिषेक सोनी का किया भव्य स्वागत

Sant Kabir Nagar News: धनघटा तहसील क्षेत्र के होनहार अभिषेक सोनी ने यूपीएससी परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बन क्षेत्र का नाम रोशन किया, नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत।

Amit Pandey
Published on: 31 March 2026 9:09 PM IST
Nagar Panchayat representative welcomes Abhishek Soni who became Naib Tehsildar
X

नगर पंचायत प्रतिनिधि ने नायब तहसीलदार बने अभिषेक सोनी का किया भव्य स्वागत (Photo- Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: ​नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में खुशियों का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के होनहार लाल अभिषेक सोनी पुत्र चंद्रभूषण वर्मा निवासी हैसर बाजार, यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनने की खुशी में आज दिग्गज नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

इसी क्रम में नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने अभिषेक सोनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी,और नवनियुक्त नायब तहसीलदार को अंग वस्त्र भेंट कर फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अभिषेक को बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

​स्वागत के दौरान नीलमणि ने कहा ​,अभिषेक सोनी ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम से न केवल हैसर बाजार, बल्कि पूरे धनघटा क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। एक साधारण परिवार से निकलकर इस प्रतिष्ठित पद तक पहुँचना हमारे क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। हमें गर्व है कि हमारे बीच का युवा अब प्रशासनिक सेवा के जरिए जनता की सेवा करेगा।"

​क्षेत्र में जश्न का माहौल

इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। नीलमणि के इस आत्मीय स्वागत ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अभिषेक सोनी ने भी सभी बड़ों का आशीर्वाद लिया और इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान श्री सोनी के रिश्तेदार अखिलेश वर्मा,राधेश्याम वर्मा ,दुर्गेश वर्मा,पंकज वर्मा,विजय वर्मा सहित आदित्य शुक्ल, अनिरुद्ध शुक्ल,विनोद शुक्ल, शुभम सिंह, शिव कुमार अग्रहरि,अंतिम अग्रहरि, प्रेमचंद साहनी,शिव प्रसाद मद्देशिया, जाकिर हुसैन, प्रदीप सैनी सहित सैकड़ों शुभचिंतको ने श्री सोनी और उनके माता पिता जी को शुभकामनाएं दी।

Amit Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Amit Pandey

Next Story