भांजे के प्यार में पागल मामी का ‘महा-कांड’! बिस्तर पर संबंध बनाते पति का गला रेता, फिर प्रेमी के साथ भी किया ये ‘गंदा’ काम

UP News: शाहजहांपुर जिले से सामने आया एक सनसनीखेज हत्याकांड पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पुलिस जांच के बाद ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 31 Jan 2026 4:58 PM IST (Updated on: 31 Jan 2026 4:58 PM IST)
Shahjahanpur Murder Case
X

Shahjahanpur Murder Case

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सामने आया एक सनसनीखेज हत्याकांड पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पुलिस जांच के बाद ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने अपने पति के साथ संबंध बनाते समय उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद प्रेमी भांजे के साथ भी संबंध बनाए। महिला ने पति की गला रेतकर हत्या कर घटना को अलग दिशा देने की कोशिश की। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हरदोई निवासी आदेश नाम का युवक अपने दोस्त रामचंद्र के साथ घर से निकला था। उसने दोस्त को बताया कि वह अपनी मामी के घर जा रहा है और लौटकर पार्टी देगा। रास्ते में दोनों ने देसी शराब खरीदी और शराब पीने के बाद पुवायां क्षेत्र के भटपुरा चटू गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर आदेश ने रामचंद्र को बाइक के पास रुकने को कहा और खुद घर के अंदर चला गया। इसी दौरान घर के भीतर बलराम की हत्या कर दी गई।

जांच में सामने आया कि बलराम की पत्नी पूजा का अपने रिश्ते के भांजे आदेश से प्रेम संबंध था। पुलिस का कहना है कि घटना की रात पूजा और उसके पति के बीच बातचीत के बाद अचानक विवाद जैसी स्थिति बनी और इसी दौरान धारदार हथियार से बलराम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय आदेश भी मौके के आसपास मौजूद था। हत्या के बाद आदेश वहां से चला गया, जबकि पूजा ने पूरे मामले को अपने प्रेमी पर डालने की कोशिश की।

अगले दिन 29 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे बलराम के छोटे भाई राजू उसे काम पर जाने के लिए बुलाने पहुंचे। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह कमरे के अंदर गया, जहां बलराम का शव पड़ा मिला। पत्नी पूजा वहीं पास में मौजूद थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जांच के दौरान दंपति के सात वर्षीय बेटे से भी बातचीत की गई। बच्चे ने बताया कि रात में पिता के चिल्लाने पर मां ने कहा था कि पापा को इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इस बयान के बाद पुलिस का शक पत्नी पर और गहराने लगा।

कड़ाई से पूछताछ करने पर पूजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पूजा और आदेश के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि पूजा अपने पति से सोशल मीडिया पर दुख भरे गाने और रील्स डलवाती थी, ताकि उसका प्रेमी उन्हें देख सके। घटना के बाद सबूत मिटाने के इरादे से उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था।

पुलिस के अनुसार, पूजा और बलराम की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और उनका एक बेटा है। प्रेम संबंध धीरे-धीरे साजिश में बदले और अंततः हत्या तक पहुंच गए। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं, जिसके बाद आदेश और उसके सहयोगी रामचंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story