TRENDING TAGS :
Shahjahanpur News: आग हादसे के घायलों से मेडिकल कॉलेज में मिले सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया
Shahjahanpur News: सिलेंडर लीकेज के चलते झुलसे लोगों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया
Shahjahanpur News (Social Media)
Shahjahanpur News: ग्राम मिर्ज़ापुर में एक शादी समारोह संपन्न होने के पश्चात गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शनिवार को राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया ने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
बीती 15 मई 2026 को ग्राम मिर्ज़ापुर में बाहेरन लाल कठेरिया की बेटी की शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात घर पर गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से आग फैल गई। इस हादसे में अनीता कठेरिया (पत्नी अनिल कुमार कठेरिया, निवासी- चक ममरेज ददरौल), मंजू कठेरिया (पत्नी अर्जुन कठेरिया, निवासी- चक ममरेज), मोनिका कठेरिया (पुत्री राजेश कठेरिया, निवासी- नौगवा जलालाबाद), साक्षी (निवासी- कायमगंज फर्रुखाबाद) , पिंटू कठेरिया आदि लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही माननीय राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके विशेष आदेश पर सभी घायलों को तुरंत शाहजहाँपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आज सांसद जी ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए। सांसद जी के दौरे के दौरान उनके साथ कठेरिया समाज के जिला अध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद कठेरिया, महामंत्री अरुण कुमार कठेरिया, संगठन मंत्री श्याम कुमार कठेरिया तथा सांसद जी के निजी सचिव रामलडैते मौर्य सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


