रात में तख्त के नीचे छिपा था चाचा… सुबह भतीजी संग फरार, शर्मिंदगी में पिता ने उठाया जानलेवा कदम!

Shahjahanpur News: खुटार कस्बे में एक सगे चाचा द्वारा अपनी ही 16 साल की नाबालिग भतीजी को भगाने का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 27 April 2026 3:19 PM IST
Shahjahanpur News
X

Shahjahanpur News (photo: social media)

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बहुत ही झकझोर देने वाली और रिश्तों पर काला दाग लगाने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। खुटार कस्बे में एक सगे चाचा द्वारा अपनी ही 16 साल की नाबालिग भतीजी को भगाने का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के सामने आने के बाद परिवार अंदर से टूट गया और समाज को भी हिला कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीती शनिवार देर रात की है। परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी रात करीब 1:30 बजे किशोरी की मां की अचानक नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कमरे में जाग रही है और किसी से बातचीत कर रही थी। मां को कुछ अजीब लगा तो उन्होंने तत्काल ही अपने पति को गहरी नींद से जगा दिया।

मौके से फरार हो निकला किशोरी का चाचा

जब दोनों ने मिलकर कमरे की तलाशी ली तो जो चौंका देने वाला नजारा सामने आया और उसने उनके होश उड़ा दिए। तख्त के नीचे किशोरी का सगा चाचा, जो कि पिता का छोटा भाई है, छिपा हुआ था। अचानक पकड़े जाने पर आरोपी ने भाई-भाभी को धक्का दिया और मौके से फरार होकर निकल गया। इस घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया और परिवार पूरी तरह सदमे में आ गया।

सुबह होते-होते किशोरी भी लापता

रात की इस घटना के बाद परिजन किशोरी से पूछताछ करने लगे और उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भोर होते-होते हालात और भी बिगड़ गए। सुबह करीब 4 बजे किशोरी भी घर से अचानक गायब हो गई। जब परिवार ने उसकी खोज शुरू किया तो पता चला कि आरोपी चाचा भी अपने घर से लापता है। इसके बाद परिवार को यह समझते देर नहीं लगी कि दोनों साथ में फरार हो गए हैं।

घटना के बाद किशोरी के पिता ने उठाया ये कदम

इस पूरे घटनाक्रम ने पीड़ित पिता को मानसिक रूप से तोड़ कर रख दिया। अपने ही सगे भाई के ऐसे शर्मनाक कारनामे और समाज में बदनामी के डर से वह गहरे सदमे में चला गया। इसी मानसिक दबाव के कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही खुटार पुलिस हरकत में आई और पीड़ित परिवार की तहरीर पर अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम की मदद से किशोरी को देर शाम सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी चाचा अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में रिश्तों की मर्यादा और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story