TRENDING TAGS :
Shamli News : वेतन नहीं तो काम नहीं: शामली में NHM संविदाकर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना
Shamli News : तीन माह से वेतन न मिलने पर शामली में एनएचएम और आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
Shamli News
Shamli News : उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सैकड़ों महिला पुरुष एनएचएम संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों में पिछले करीब तीन माह से वेतन न मिलने से आर आक्रोश उत्पन्न हो गया।जिसके चलते उत्तर प्रदेश स्वास्थ मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सीएमो ऑफिस पर जब तक वेतन नहीं तब तक काम नहीं की बात कहते हुए अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।जहां धरना प्रदर्शन के दौरान संविदाकर्मियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए उनका रुका हुआ वेतन दिलाए जाने की मांग की है। वहीं संविदाकर्मियों की कार्यबहिष्कार के चलते जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी इसका असर देखने को मिला।
आपको बता दें कि जनपद शामली में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सैकड़ों एनएचएम/आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले करीब तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते संविदाकर्मियों की आर्थिक हालत बेहद दयनीय हो गई है।जिसके कारण सैकड़ों महिला पुरुष संविदाकर्मियों का आक्रोश एकाएक फूट पड़ा। और सभी कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार का आवाहन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान संविदाकर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका वेतन रोका जाना कोई नई बात नहीं है,इससे पहले भी उनका वेतन रोका जा चुका है।लेकिन वर्तमान में करीब तीन माह से वेतन न मिलने के कारण संविदाकर्मियों को अपने रोजमर्रा के खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही अब बच्चों के एडमिशन भी शुरू हो गए हैं और उसके लिए भी उन्हें पैसा चाहिए।लेकिन जिले में तमाम अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद भी संविदाकर्मियों को उनका वेतन नहीं मिल रहा है।
आज भी संविदाकर्मियों की उक्त मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बातचीत हुई थी,लेकिन उन्होंने कोई ठोस आश्वाशन नहीं दिया तो संविदाकर्मियों को मजबूरन अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार धरना प्रदर्शन शुरू करना पड़ा। संविदाकर्मियों का कहना है कि कार्यबहिष्कार के दौरान वे केवल इमरजेंसी से संबंधित सेवाए ही देंगे,इसके अलावा सभी तरह के कार्यों का तब तक पूर्णतः कार्यबहिष्कार रखा जाएगा जब तक संविदाकर्मियों को उनका रुका हुआ वेतन नहीं मिल जाता।


