Shamli News: शामली में 15 मिनट की बारिश से शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

Shamli News: शामली में सिर्फ 15 मिनट की मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गए। नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Pankaj Prajapati
Published on: 5 May 2026 7:49 PM IST
Shamli News: शामली में 15 मिनट की बारिश से शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
X

Shamli News

Shamli News: शामली में मूसलाधार बारिश के बाद शहर जलमग्न हो गया। शहर की कोई भी गली हो या मुख्य सड़क, हर जगह 1 से 2 फुट तक पानी भर गया है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मुख्य बाजारों में जलभराव होने से स्थिति बेहद खराब हो गई है।

शामली के विभिन्न मोहल्लों—सीबी गुप्ता कॉलोनी, नेहरू मार्केट, माजरा रोड, कबाड़ी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में मात्र 15 मिनट की बारिश में 1 से 2 फुट पानी भर गया। इसके चलते मोहल्लों की गलियां भी जलमग्न हो गई हैं। नालों की सफाई व्यवस्था समय पर न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है, जिस पर नगर पालिका का कोई विशेष ध्यान नहीं है। शहर मानो नदी-नालों में तब्दील हो गया है।दरअसल, मामला जनपद शामली का है, जहां 15 मिनट की बारिश के बाद ही सारी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। इस थोड़ी सी बारिश से आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, क्योंकि समय पर नालों की सफाई नहीं की जाती, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मोहल्लों, गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है। इसके लिए स्थानीय लोग नगर पालिका को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।वहीं, कोचिंग पढ़ने जा रहे बच्चों की स्कूटी पानी भरने के कारण बीच रास्ते में रुक गई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। कई जगहों पर मोटरसाइकिलें भी पानी में डूबी हुई नजर आईं।बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन जलभराव के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

Next Story