TRENDING TAGS :
Shamli News: दिल्ली–देहरादून हाईवे पर थार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Shamli News: शामली में दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Shamli News
Shamli News: शामली जनपद में दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना भवन क्षेत्र के ख्यावड़ी कट के पास उस समय हुई जब तीनों युवक बाइक से सहारनपुर की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही बाइक सवार युवक ख्यावड़ी कट से हाईवे पर चढ़े, तभी दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक थार गाड़ी ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की। मृतकों के नाम राजू पुत्र राकेश निवासी गांव हरड फतेहपुर, बिट्टू उर्फ राजकुमार पुत्र ओमवीर और सुभाष पुत्र रणबीर निवासी गांव हिरणवाड़ा बताए गए हैं।
परिजनों ने बताया कि तीनों युवक किसी काम से सहारनपुर स्थित शेरपुर प्रणामी आश्रम जा रहे थे। अचानक हुए इस हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क हादसों में वृद्धि देखी जा रही है। इसी इलाके में एक अन्य घटना में भी चार युवकों की मौत की खबर सामने आई थी, जबकि देर रात दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story


