TRENDING TAGS :
Shravasti News: श्रावस्ती में जनता दर्शन: डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
Shravasti News: श्रावस्ती में जनता दर्शन के दौरान डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय और एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
श्रावस्ती में जनता दर्शन: डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश (Photo- Newstrack)
Shravasti News: डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय और एसपी राहुल भाटी ने प्रतिदिन की तरह जनता दर्शन के दौरान अपने अपने कार्यालयों पर जनसमस्याएं सुनी।द्वय अधिकारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
सोमवार को डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रतिदिन की तरह कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम को 13 शिकायतें प्राप्त हुई,जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।
उन्होने यह भी निर्देशित किया कि फरियादियों के शिकायत पत्रों का पंजिकाओ में अंकन किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कर फरियादियों के फोन नम्बर पर जानकारी भी दी जाए, ताकि उन्हें शिकायतों के निस्तारण की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी।
इसलिए शिकायतों का निस्तारण कागज पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखे यह सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करे नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे।इसी तरह से एसपी राहुल भाटी ने भी प्रतिदिन की तरह अपने कार्यालय पर आम जनमानस की जनसमास्याएं सुनी।इस दौरान मारपीट,जमीनी विवाद,पारिवारिक,साइबर फ्रॉड एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
एसपी ने प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के मध्य संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।


