Shravasti News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मई में 18 वाहनों से 6 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

Shravasti News: श्रावस्ती में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मई 2026 में 18 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया, जिनसे अब तक 6 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Radheshyam Mishra
Published on: 23 May 2026 6:16 PM IST
Shravasti News: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मई में 18 वाहनों से 6 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया
X

Shravasti News

Shravasti News: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 मई 2026 को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अवैध खनन के विरुद्ध दिए गए निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के मार्गदर्शन में जनपद की तीनों तहसीलों में लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में तहसील जमुनहा अंतर्गत ग्राम हरदत्त नगर गिरंट में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ी गई। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लदी हुई पाई गई, जिसे थाना हरदत्त नगर गिरंट की पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि माह मई 2026 में अब तक कुल 18 वाहनों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें तहसील भिनगा के 09, इकौना के 03 और जमुनहा के 06 वाहन शामिल हैं।

इन पर कुल 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसमें से 6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी (राजस्व विभाग) एवं क्षेत्रीय अधिकारी (पुलिस विभाग) सदस्य हैं। टास्क फोर्स द्वारा जनपद में लगातार भ्रमण कर अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story