Siddharthnagar News: बस से चोरी किए 10 आईफोन, 5 नेपाल में बेचे, 2 आरोपी गिरफ्तार

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में बस से चुराए गए 10 आईफोन मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। पांच मोबाइल बरामद, पांच नेपाल में बेचने की बात कबूली।

Intejar Haider
Published on: 5 Jun 2026 8:14 PM IST
iPhones stolen from bus, 5 sold in Nepal, 2 accused arrested
X

बस से चोरी किए 10 आईफोन, 5 नेपाल में बेचे, 2 आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम और बांसी पुलिस ने बस में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच आईफोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना बांसी में दर्ज मुकदमा संख्या 98/2026, धारा 303(2) बीएनएस से जुड़े मामले में गब्बर चौहान और विजय गौड़ को बांसी रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गब्बर चौहान सोनिया बस सर्विस में चालक है, जबकि विजय गौड़ उसके साथ बस पर आता-जाता रहता था। दोनों ने मोबाइल के लालच में बस से एक गत्ते का पैकेट चुरा लिया था, जिसमें 10 आईफोन रखे थे। आरोपियों के अनुसार, चोरी के बाद वे पांच आईफोन नेपाल में बेच चुके हैं। बिक्री से मिले पैसे को दोनों ने आपस में बांटकर खर्च कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी शेष पांच आईफोन भी बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गब्बर चौहान पुत्र रामकृपाल तथा विजय गौड़ पुत्र राजकपुर गौड़ निवासी ग्राम मिठौवा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story