Siddharthnagar News:बेटी सम्मेलन: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम- DIG संजीव त्यागी

Intejar Haider
Published on: 2 Jun 2026 9:24 PM IST
Daughter Conference: Women and Children
X

बेटी सम्मेलन: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम- DIG संजीव त्यागी (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। अम्बेडकर सभागार, विकास भवन में मंगलवार को यूनिसेफ के सहयोग से “बहू-बेटी सम्मेलन” विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने प्रतिभाग किया।

महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, घरेलू हिंसा, बाल विवाह तथा लैंगिक आधारित हिंसा जैसे मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य सुरक्षा तंत्रों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर भी जोर दिया।


जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने यूनिसेफ द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों और डेटा आधारित विश्लेषण की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की आधारशिला बालिकाओं की शिक्षा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण मिलने पर बालिकाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त नागरिक बन सकती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने यूनिसेफ के शोध, डेटा विश्लेषण और प्रशिक्षण मॉड्यूल को उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि गोरखपुर जोन के पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन की अवधारणा के अनुरूप “बहू-बेटी सम्मेलन” को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जो महिलाओं और बालिकाओं को सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारीगण, यूनिसेफ के राज्य सलाहकार महर्षि अग्निहोत्री, पल्लवी राय तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story