Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में 35 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर साइबर क्राइम पुलिस ने 35 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Intejar Haider
Published on: 1 Jun 2026 6:39 PM IST
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में 35 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: थाना साइबर क्राइम पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर नया एटीएम कार्ड जारी कराया और उसके माध्यम से यूपीआई बनाकर बड़ी रकम की ठगी को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा संख्या 07/2024 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत जांच की जा रही थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम रोहिणी यादव के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सेहुड़ा से आरोपी मोहम्मद शबान अख्तर पुत्र अब्दुल हाफिज निवासी पेंडरिया थाना पैकवलिया जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी था। उसने एक खाते में अधिक धनराशि देखकर लालच में आकर खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को बदल दिया और नया एटीएम कार्ड जारी कराकर स्वयं प्राप्त कर लिया। इसके बाद उसने यूपीआई बनाकर करीब 35 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिए। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने रकम का उपयोग अपने परिचितों के खातों के माध्यम से लेन-देन कर निकालने में किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story