Siddharthnagar News: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट को लेकर सपा का प्रदर्शन, SDM के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।

Intejar Haider
Published on: 3 Jun 2026 2:55 PM IST (Updated on: 3 Jun 2026 2:56 PM IST)
Siddharthnagar News
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने आज बुधवार को डुमरियागंज तहसील परिसर में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली कटौती, किसानों को डीजल की उपलब्धता में हो रही तमाम समस्याओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।

सपा नेताओं ने क्या कहा ?


सपा नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। बेरोजगारी के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है, जबकि किसानों को खेती-किसानी के कार्यों के लिए डीजल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

समाजवादी पार्टी ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन


प्रदर्शन के उपरांत समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) डुमरियागंज के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी यादव, अफसर रिजवी, कमरुज्जमा खान, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ समाजवादी नेता घिसियावन यादव, बहरैइची प्रसाद प्रेमी, विजय यादव, दिलीप पाठक, धीरज साहनी, बच्चा राम गौतम, जफर मलिक, नजीब मलिक, हरिशंकर मौर्य, बालकृष्ण वोजा, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, अमन गौतम, आकाश शर्मा, नारायण यादव, सौरभ पांडेय, कौशल्या यादव, पिंटू पांडेय, नौशाद अहमद मलिक, इरशाद मलिक, फूजेल मलिक, राजेश साहू, आफताब आलम ‘जिगर’, आसिफ भाई, अयूब अहमद, अफजल अली, राजू यादव, तौकीर मलिक, सांगावती देवी, जितेंद्र यादव, पप्पू सिद्दीकी, इरफान मिर्जा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फैजान उर्फ शब्लू, फुरकान मलिक, राजू मौलाना, मतीबुल्लाह, पूर्व प्रधान साफीउल्लाह, मुस्ताक मंसूरी, परवेज मलिक, आरिफ मलिक, नूर मलिक, कलीमुल्लाह प्रधान, पूर्व प्रधान बड़कू, शाहनवाज मलिक तथा वहाब भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story