TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: ग्राम प्रधानों ने पूर्व विधायक का सम्मान कर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में ग्राम प्रधानों ने पूर्व विधायक का सम्मान किया और विभिन्न विकास कार्यों व जनहितकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
Siddharthnagar News(Photo-Social Media)
Siddharthnagar News: डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने को लेकर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। डुमरियागंज के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकास की कड़ी में ग्राम पंचायतों से संबंधित ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शासन की योजनाओं की क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाते हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डुमरियागंज नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी को मिलकर गांवों की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि प्रशासक के रूप में ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, ऐसे में ग्राम पंचायतों के विकास की दिशा में पूरी तन्मयता से काम करना होगा।
इस दौरान प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, भारतभारी चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी, केशभान चौधरी, पप्पू पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, विष्णु श्रीवास्तव, मनोज यादव, लवकुश यादव, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, अश्वनी मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, नारायण स्वरूप पाठक आदि मौजूद रहे।


