Sitapur News: सीतापुर में निजी चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या, फॉरेंसिक जांच जारी

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में एक निजी चिकित्सक ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

Sami Ahmed
Published on: 27 March 2026 3:29 PM IST
Sitapur News
X

Sitapur News(Photo-Social Media)

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक निजी चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उनके घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में हुई। डॉक्टर काफी देर तक नीचे नहीं आए, जिससे उनकी पत्नी कमरे में जाकर उन्हें बिस्तर पर खून से लथपथ पाया। पत्नी की चीख सुनकर घर में मौजूद नौकर भी मौके पर पहुंचा।

सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले, IPS पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि डॉक्टर ने कमरे में गोली क्यों मारी और नीचे परिवार को इसकी आवाज क्यों नहीं सुनाई दी।

डॉ. राजेंद्र चौधरी (BAMS) सिविल लाइन मोहल्ले के निवासी थे और खैराबाद में अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। वह अपनी पत्नी शक्ति चौधरी के साथ घर में रहते थे। उनके दो बेटे बाहर रहते हैं। शुक्रवार को डॉ. चौधरी अपनी पत्नी से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर ऊपर कमरे में गए और वहीं गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

डॉ. चौधरी का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। रिवाल्वर उनके हाथ में था और गोली कान के पास लगी थी। पत्नी की चीख सुनकर नौकर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पत्नी से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने सदमे के कारण कोई जानकारी नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चलेगा।

Sami Ahmed
ABOUT THE AUTHOR

Sami Ahmed

Next Story